Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsHindustan Copper Limited Workers Ordered to Sit Out Amid Technical Delays
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के प्रबंधक से मिले झारखंड श्रमिक संघ के पदाधिकारी

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के प्रबंधक से मिले झारखंड श्रमिक संघ के पदाधिकारी

संक्षेप:

घाटशिला में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 299 मजदूरों को काम से बैठने का आदेश दिया गया है। झारखंड श्रमिक संघ ने प्रबंधन से मुलाकात की और समस्या को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के सामने रखा। यदि जल्दी समाधान नहीं हुआ, तो संघ आंदोलन की योजना बनाएगा।

Feb 02, 2026 03:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला। संवाददाता पिछले 1 फरवरी 2026 से मौउभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के फैक्ट्री में कार्यरत 299 मजदूरों को काम से बैठने का आदेश कंपनी प्रबंधन के द्वारा दिया गया है। जिसकी जानकारी मजदूर साथियों ने झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष को दिया । जानकारी मिलते ही झारखंड श्रमिक संघ के सभी पदाधिकारी कंपनी प्रबंधन के जीएम माइंस दीपक श्रीवास्तव, चीफ मैनेजर एचआर कमलेश कुमार, चीफ मैनेजर एचआर अर्जुन लोहारा से मुलाकात किया और कार्यरत मजदूरों को काम से बैठाने की आपत्ति जताई। प्रबंधक को पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी देरी होने के कारण हमारे मजदूरों को बैठना पड़ रहा है ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है, हम पुनः मजदूरों को गेट पास देना प्रारंभ कर देंगे । सारी जानकारियां लेने के बाद स्थिति की जानकारी संघ के अध्यक्ष काजल डॉन द्वारा टेलीफोन के माध्यम से विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को दिया गया। आगामी 4 फरवरी शाम 4:30 बजे विधायक के साथ एक बैठक होगी । इसके बाद मजदूरों के हित में आगे की रणनीति तैयार किया जाएगा। कंपनी प्रबंधन अगर जल्द से जल्द मजदूरों को गेट पास नहीं उपलब्ध कराता है तो ,झारखंड श्रमिक संघ मजदूरों का हित में जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस क्रम में संघ के सदस्य शंभू जेना, कमल दास, आजाद बेहरा, मदन मुर्मू, मंटू माहली, गूमदा मुर्मू, एंथोनी सिगार, पप्पू सिंह, गुरमीत सिंह, अनिल रवानी,सुनील सिंह काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।