Hindi Day Celebrated with Enthusiasm at Kendriya Vidyalaya Surda हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हिंदी के रंगों से सरोबार हुआ केंद्रीय विद्यालय सुरदा, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsHindi Day Celebrated with Enthusiasm at Kendriya Vidyalaya Surda

हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हिंदी के रंगों से सरोबार हुआ केंद्रीय विद्यालय सुरदा

केंद्रीय विद्यालय सुरदा में सोमवार को हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मयसा मार्डी ने दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई और केंद्रीय शिक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 16 Sep 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हिंदी के रंगों से सरोबार हुआ केंद्रीय विद्यालय सुरदा

मुसाबनी। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय सुरदा में हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मयसा मार्डी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई।इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रेषित संदेश पढ़ा गया। इसके बाद आयुक्त केंद्रीय विद्यालय प्राची पांडेय द्वारा प्रेषित की गई अपील कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी हिन्दी शिक्षक बाबू लाल ने राजभाषा हिन्दी के लिए संवैधानिक प्रावधान, कार्यालयों में इसका कार्यान्वयन, राजभाषा अधिनियम, नियम आदि के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों में श्रीलेखा ने भाषण, आकृति कुमारी ने कविता पाठ किया जबकि रिया कुमारी ने कहानी वाचन किया।

शिक्षकों में पूनम श्रीवास्तव और नीतू देवी ने कविता पाठ किया जबकि सतवंत भारद्वाज ने प्रेरक गीत और प्रदीप कुमार पाल ने श्री कृष्ण स्तुति में भजन प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य मायसा मार्डी ने हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से हिन्दी की समृद्धि, उन्नयन तथा अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील किया।केंद्रीय विद्यालय सुरदा में 12 सितंबर से 26 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।