गुडाझोर में हाथी ने किया हमला,एक ग्रामीण घायल एमजीएम रेफर
गालूडीह के बाघुडिया पंचायत के गुडाझोर में हाथियों ने रविवार रात को गांव में तांडव मचाया। हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुँचाया और 60 वर्षीय देवेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन नुकसान हुआ।
गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के गुडाझोर में रविवार की रात को हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। हाथियों का झुंड तीन भाग में बंटकर गांव पहुंचा। जिसमें 5 हाथियों का झुंड डुंगरीकुली टोला,3 हाथी भालुकडीह और 1 हाथी गांव पहुंचा।सभी हाथी ग्रामीणों के खेतों में लगे गोभी,टमाटर,लौकी को खाने लगे।इधर हाथियों की आहट से ग्रामीण उठ कर भगाने को लेकर मशाल जलाकर पहुंचा।इसी क्रम में एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया जिसकी चपेट में देवेन्द्र सिंह 60 वर्षीय आ गया। हाथी ने उसके पैर को कुचल दिया इधर ग्रामीणों के हो हल्ला के बाद हाथी भाग खड़ा हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने टेम्पू बुलाया और वन विभाग को भी सुचना दी।
वनरक्षी टेम्पु के साथ पहुंचे और घायल देवेंद्र सिंह को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया।इधर रात भर ग्रामीणों ने मशक्कत कर हाथियों को भगाया लेकिन हाथियों किसानों के फसलों को रौंद दिया और खा गया।जिसमें सुरेश सिंह,मंगल सिंह,सुकू सिंह, उमेश सिंह की लौकी,टमाटर,गोभी को हाथियों ने खा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


