शालदोहा गांव में तीन हाथियों ने खेतों में घुसकर धान के बिचड़े को रौंद किया बर्बाद

Feb 10, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा प्रखंड के शालदोहा गांव में तीन हाथियों के झुंड ने किसानों के धान के बिचड़े को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने खेतों में घुसकर फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा। वन विभाग ने हाथियों पर निगरानी रखी है और किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

शालदोहा गांव में तीन हाथियों ने खेतों में घुसकर धान के बिचड़े को रौंद किया बर्बाद

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत के शालदोहा गांव में तीन हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर किसानों का धान का बिचड़ा को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह झुंड जंगल के पास स्थित श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में पूरे धान के बिचड़े को रौंद दिया। पिछले दिनों धान पकते ही हाथियों के झुंड ने आकर पके हुए धान को खा लिया था। जिससे किसानों को आर्थिक समस्या झेलनी पड़ी थी। अब गरमा धान की खेती के लिए किसानों ने धान के बिछड़े तैयार किये थे, लेकिन हाथियों के झुंड ने इसे भी बर्बाद कर दिया।

किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि ये झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। किसानों ने कहा कि शालदोहा गांव की जमीन उपजाऊ मानी जाती है। जहां किसान एक-दो दिनों के अंदर बिचड़े को खेत लगाने के लिए जुटे थे। लेकिन हाथियों के इस हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बार-बार हो रहे हाथियों के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई किसान अब रात में अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम शालदोहा गांव पहुंची इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम शालदोहा गांव पहुंची। वन विभाग द्वारा बताया गया कि हाथियों के झुंड पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल उन्हें लोधाशुली जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये हाथी भ्रमणशील हैं। संभावना है कि वे दोबारा शालदोहा इलाके में प्रवेश कर सकते हैं। ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी हाथी या झुंड को देखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और उनसे दूरी बनाकर रखें। विभाग की ओर से इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा नुकसान से बचा जा सके। इधर, रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन किसानों की फसल हाथियों द्वारा नष्ट की गई है, उन्हें नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसान वन विभाग को आवेदन दें, जिसके बाद संबंधित अंचल कार्यालय के माध्यम से नुकसान का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद किसानों को मुआवजा देकर उनकी भरपाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।