Ghatsila News: भारी बारिश से रांगडो पुलिया के किनारे धंसे,दर्जनों गांव के हजारों लोगों के आवागमन पर संकट
Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा और गामारिया पंचायत की सीमा पर स्थित रांगडो पुलिया के किनारे लगातार बारिश के कारण धंसने लगे हैं।
Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा और गामारिया पंचायत की सीमा पर स्थित रांगडो पुलिया के किनारे लगातार बारिश के कारण धंसने लगे हैं। मिट्टी कटाव से पुलिया का किनारा कमजोर हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से के पास डालियां लगाकर संकेत बनाया है।रांगडो पुलिया से नेडरा, गामारिया, महुलबरई, बतबती, शालझाटिया और चित्रेश्वर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी साइकिल से खंडामौदा उच्च विद्यालय और बहरागोड़ा कॉलेज जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में पुलिया के किनारे धंसने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों
के अनुसार पुलिया करीब 24 वर्ष पुरानी है और लगातार वाहनों के आवागमन के साथ बालू लदे ट्रैक्टरों के चलने से भी इस पर दबाव बढ़ रहा है। बारिश के कारण मिट्टी का कटाव तेज हो गया है।ग्राम प्रधान राहुल बास्के समेत कालीचरण टुडू, दुखीराम मुर्मू, कुनाराम सिंह, छोटू बेसरा, मनोज बास्के, हरिपद मुंडा, सावन बास्के, कारिया सोरेन और गोविंद मुर्मू ने प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त किनारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।


