Ghatsila News: भारी बारिश से रांगडो पुलिया के किनारे कटे

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा के खंडामौदा और गामारिया पंचायत के फुलबाड़िया में रांगडो पुलिया धंसने लगी है। भारी बारिश और मिट्टी कटाव के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे संकेतक लगा दिए हैं। अगर समय पर मरम्मत नहीं हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

Ghatsila News: भारी बारिश से रांगडो पुलिया के किनारे कटे

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा और गामारिया पंचायत की सीमा पर फुलबाड़िया में स्थित रांगडो पुलिया के किनारे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धंसने लगे हैं। मिट्टी कटाव के चलते पुलिया का किनारा कमजोर हो गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए क्षतिग्रस्त सड़क किनारे डाली देकर सिग्नल लगा दिया है। रांगडो पुलिया से होकर नेडरा, गामारिया, महुलबरई, बतबती और शालझाटिया समेत चित्रेश्वर आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। वहीं, इन गांवों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी साइकिल से खंडामौदा उच्च विद्यालय और बहरागोड़ा कॉलेज आने-जाने के लिए इसी पुलिया का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में पुलिया के किनारे धंसने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रांगडो पुलिया का निर्माण करीब 24 वर्ष पूर्व हुआ था। लंबे समय से पुलिया से होकर वाहनों का आवागमन जारी है। वर्तमान में लगातार बारिश के कारण पुलिया के किनारों पर मिट्टी का कटाव तेजी से हो रहा है। इसके अलावा बालू लदे ट्रैक्टरों का नियमित आवागमन होने से भी पुलिया पर दबाव बढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया के क्षतिग्रस्त किनारों की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: भारी बारिश से रांगडो पुलिया के किनारे कटे