बदहाली के आंसू रो रही बरसोल की सड़कें, गड्ढों में तब्दील हुआ राहगीरों का सफर
बारिश ने बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोल दी है। यहाँ की मुख्य सड़कें तालाब जैसी हो गई हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर है और बारिश के बाद दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
बहरागोड़ा। बारिश ने ही बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है। क्षेत्र की मुख्य सड़कें अब सड़क कम और छोटा तालाब जैसा नजर आ रही हैं। खासकर ब्राह्मणकुंडी पंचायत के घासपदा गांव से तड़ुआ चौक तक की मुख्य सड़क की स्थिति इतनी नारकीय हो चुकी है कि यहाँ पैदल चलना भी जान जोखिम में डालने जैसा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बारिश के बाद इन गड्ढों में जल-जमाव होने से राहगीरों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन मोटरसाइकिल सवार और साइकिल चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।वहीं
इस मुख्य मार्ग का उपयोग केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं भी करते हैं।जिसमें घासपादा, बेलबरिया, पंचबेरिया, नेत्रा, कुलिया, पंडितानी, गामारिया और तादुआ गांव के लोग आवागमन करते हैं। साथ ही सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी सूरज खामराई, पलाश दास, रतन दास, मणिशंकर दास, अशोक पाल और नबीन सेन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाए गए हैं। लेकिन हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाता है। चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता अब इस नारकीय स्थिति को देखने तक नहीं आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


