क्लस्टर बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
गालूडीह के उल्दा पंचायत भवन में स्वास्थ्य सहियाओं की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, टीबी, मृगी और दिल की बीमारी की स्केनिंग पर चर्चा हुई। 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर बताया गया। पोषण समिति की मासिक बैठक और डाटा एंट्री के कार्यों पर भी चर्चा की गई।

गालूडीह। उल्दा पंचायत भवन में 4 क्लस्टर बडाखुर्शी, जोड़सा, उल्दा और महुलिया के स्वास्थ्य सहियाओं की बैठक हुई। इसमें सहिया साथी तुलसी मुर्मू, गीता रानी गोप और चित्रा मांझी सहित बीटीटी सुमित्रा मांझी और वन्दना मार्डी उपस्थित थे। बैठक में सुमित्रा मांझी और वन्दना मार्डी ने स्वास्थ्य सहियाओं से संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीबी,मृगी और दिल की बीमारी जैसे लोगों के लक्षण पाए जाने पर स्केनिंग की जानकारी के बारे में बताया गया। 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन से गर्भाशय कैंसर से बचने को लेकर चर्चा की गई। उन्हें अपने अपने पंचायत, गांव की सूची तैयार करने की बात कही।
पोषण समिति की बैठक हर महीने करने की बात कही गई। साथ ही डाटा एंट्री में सभी बिंदुओं पर कार्य कर एंट्री करने की बात कही गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


