देवली गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

Apr 07, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला के बांकी पंचायत के देवली दुर्गा मंडप में 6 प्रहर हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न संप्रदायों की मंडलियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख ग्रामीण भी उपस्थित थे।

देवली गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के बांकी पंचायत अंतर्गत देवली दुर्गा मंडप प्रांगण में 6 प्रहर हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने सोमवार को दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। मुख्य पुजारी सुशांत दास गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना करायी। इस अवसर पर संकीर्तन मंडली में पुरुलिया के राहुल गोस्वामी संप्रदाय व सजल सिंह सरदार संप्रदाय, पश्चिम मिदनापुर के कविता दीगर महिला संप्रदाय, डोमजुड़ी के मदन मोहन संप्रदाय, कृष्णनगर के राधारानी संप्रदाय व चंदन कुमार दास संप्रदाय एवं हुल्लूंग के दीनबंधु दास संप्रदाय भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, देवली पुखुरिया कीर्तन समिति के अद्वेत दास, रंजीत मंडल, अनिल मंडल, उपेन मंडल, मधुसूदन दास, नंदकिशोर दास, लखिकांत मंडल, जतन दास, नंद किशोर दास, मनोरंजन दास, लखिकांत दास, विद्याधर मंडल, परशुराम दास, नगेन मंडल, राधेश्याम दास, मानिक दास समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।