राजाबासा में पेवर्स ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलाचाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव में मुखिया दासो हेंब्रम ने 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण मनसा नायक के घर से हेमंत नायक के घर तक किया जाएगा। मुखिया ने निर्माण की गुणवत्ता पर जोर दिया।

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव में मुखिया दासो हेंब्रम ने 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। मनसा नायक के घर से हेमंत नायक के घर तक 2,59,000 की लागत से लाभुक समिति के तहत पेपर्स ब्लॉक का निर्माण होगा। मौके पर पुजारी राधा नायक, बबलू नायक, धनपति नायक, ग्राम प्रधान मृत्युंजय नायक, वार्ड सदस्य मीणा नायक समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। मुखिया ने कहा कि पेपर्स ब्लॉक का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


