ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलादादी परिवार ने खाद्य सामग्री के साथ पाठ्य सामग्री वितरित किया

दादी परिवार ने खाद्य सामग्री के साथ पाठ्य सामग्री वितरित किया

घाटशिला। दादी परिवार की ओर से दामपाड़ा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर बच्चों के...

दादी परिवार ने खाद्य सामग्री के साथ पाठ्य सामग्री वितरित किया
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 11 Jun 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

घाटशिला। दादी परिवार की ओर से दामपाड़ा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर बच्चों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री, कलम, पेंसिल, चप्पल इत्यादि का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में तिलका मांझी पुस्तकालय लेदा, भादुआ बिरहोर बस्ती और पुनगोड़ा गांव मे सैकड़ों बच्चों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। दादी परिवार के सदस्यों ने पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चों की हौंसला अफजाई भी की। मौके पर थाना प्रभारी इंद्रदेव राम, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुनील जैन, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजेश जैन, ललित अग्रवाल, सिद्धार्थ झुनझुनवाला, विकास आनंद, दिनेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुभाष सिंघानिया, फागू सोरेन, सुमन मंडल, हरिहर हेम्ब्रम, दुर्गा प्रसाद दंडपाट, सुदाम मुर्मू, सीताराम मुर्मू, फागु बिरहोर, सोमरा बिरहोर, सुनील बिरहोर उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें