Ghatsila News: ओंकारेश्वर महादेव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: चाकुलिया के बीरदोह में एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण हुआ है। गुरुवार को यहां ओंकारेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा समारोहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर 108 महिलाओं ने एक भव्य कलश यात्रा निकाली, जो मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के बीरदोह में भव्य शिव मंदिर का निर्माण हुआ है। गुरुवार को मंदिर में ओंकारेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सुकांत नायक, अपील नायक, हेमराज नायक, राजू नायक, आदित्य बेरा, खोकन नायक, बापी नायक, कौशिक नायक, तापस नायक, जगत बेरा, सुमित बेरा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


