Grand Shilta Mata Worship Begins with Kalash Yatra in Gurursai Village गुरुरसाई में चार दिवसीय शीतला पूजा 22 मार्च से, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGrand Shilta Mata Worship Begins with Kalash Yatra in Gurursai Village

गुरुरसाई में चार दिवसीय शीतला पूजा 22 मार्च से

बहरागोड़ा प्रखंड के गुरुरसाई गांव में 22 मार्च को 108 कुंवारी कन्याओं के साथ कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय शीलता माता की पूजा का शुभारंभ होगा। पूजा स्थल पर भव्य मंडप बन रहा है और कलश यात्रा सुबह 10 बजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 19 March 2025 05:54 AM
share Share
Follow Us on
गुरुरसाई में चार दिवसीय शीतला पूजा 22 मार्च से

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के छोटा पारुलिया पंचायत अंतर्गत गुरुरसाई गांव में 22 मार्च को 108 कुंवारी कन्या को लेकर कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय शीलता माता की पूजा शुभारंभ शनिवार को होगा। जिसको लेकर समिति के द्वारा तैयारी को अंतिम रुप दिया गया है। पूजा स्थल पर भव्य मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही गांव के चौक चौराहों पर माता शीतला का ध्वज लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस मौके पर माँ शीतला कमिटी के द्वारा बताया गया कि शनिवार को सुबह दस बजे पारुलिया गांव में स्थित तालाब से कलश यात्रा शुरू होगी जो चार गांव भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पहुंचेगी। उसके बाद पूजा अर्चना करके तीन दिवसीय ओड़िया यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।