मां शीतला की पूजा आज, विधि-विधान से होगी आराधना
घाटशिला में शीतला पूजा कमेटी द्वारा मां शीतला की पूजा 11 और 12 मार्च को धूमधाम से की जाएगी। श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी घाट से पैदल चलकर मां के मंदिर को कलश लाएंगे। पूजा के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है और संध्या में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

घाटशिला। शीतला पूजा कमेटी धरमबहाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष मां शीतला की पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है। इस वर्ष 11 मार्च एवं 12 मार्च को पूजा की तिथि तय की गई है। 11 मार्च को स्वर्णरेखा नदी घाट से सुबह के समय श्रद्धालुओं के द्वारा नदी घाट से पैदल मां के मंदिर धरमबहाल घट को ढोल नगाड़े के साथ विधि विधान से कलश लाया जाएगा। उसके बाद पूजा अर्चना प्रारंभ होगी। इसके लिए मंदिर कमेटी पूरी तैयारी पूरी कर ली है। मां शीतला मां के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। हजारों भक्त मां शीतला की पूजा के लिए सालों भर इंतजार करते हैं।
संध्या के समय प्रसाद का वितरण भव्य तरिके से किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


