बंगाली समुदाय की महिलाओं ने धूमधाम से की मां लक्ष्मी की पूजा

Oct 08, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला अनुमंडल में सोमवार की रात देवी मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की गई। बंगाली समुदाय समेत अन्य लोगों ने मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद महिला समिति ने ग्रामीणों के बीच खिचड़ी...

बंगाली समुदाय की महिलाओं ने धूमधाम से की मां लक्ष्मी की पूजा

घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल में सोमवार की देर रात बंगाली समुदाय समेत अन्य समुदाय के लोगों ने देवी मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की। इस दौरान मां लक्ष्मी से लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस क्रम में लक्ष्मी पूजा महिला समिति ने घाटशिला नामता पाड़ा में बड़ी धूमधाम से पूजा की। कमेटी की ओर से देर रात को पूजा के बाद मंगलवार को सभी ग्रामीणों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष महिला समिति की ओर से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर पूजा-अर्चना करते हैं।

मौके पर मुख्य रूप से रेखा नामाता, उमा नामाता, बिना नामाता, कल्पना नामाता, सरस्वती नामाता अर्चना नामाता, मेथेला नामाता, माधव नामाता, माला नामाता, मंजू नामाता, सस्ती नामाता, बुलु नामाता, पूजा नामाता, मंतू नामाता, शिऊली जेना, सुनीता नामाता, रानु नामाता, पुटी नामाता आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGrand Lakshmi Puja Celebration in Ghatshila Community with Prosperity Wishes
;;;