Ghatsila News: प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ग्रामीण एसपी ने किया क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: मुसाबनी में 16 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट इस आयोजन की तैयारी कर रहा है। प्रशासन भी यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने आवश्यक निरीक्षण किए।

Ghatsila News: प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ग्रामीण एसपी ने किया क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण

Ghatsila News: मुसाबनी। प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को भव्य रूप से आयोजित की जाएगीम इसको लेकर बृहद पैमाने पर श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा तैयारी की जा रही है। वही इस धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल मुसाबनी पहुंचे, सबसे पहले उन्होंने थाना में बैठकर थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के साथ रथ यात्रा से संबंधित विधि व्यवस्था की समीक्षा किया। इसके बाद उन्होंने यात्रा निकालने वाले रोड का भौतिक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मुसाबनी नंबर दो गणेश मंदिर जहां से प्रभु जगन्नाथ की यात्रा निकलेगी वहां पहुंचे एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी सतपति महासचिव दिनेश साहू से कार्यक्रम की जानकारी लिया, एवं अन्य समस्याओं को समझाम इसके बाद प्रभु जगन्नाथ को रथ पर चढ़ने वाले स्थान का निरीक्षण किया और यहां होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली, इसके उपरांत ग्रामीण एस पी का काफिला मुसाबनी नंबर एक प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के मौसी बड़ी पहुंचा, जहां प्रभु के आगमन को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, उन्होंने सारी विधि व्यवस्था को देखने के बाद थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रथ यात्रा के समय पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

ट्रॉफीक को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेटिंग की जाए। विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की जाएम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।