Ghatsila News: मऊभंडार श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का भव्य स्वर्ण शृंगार

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: घाटशिला में शनिवार शाम को मऊभंडार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का शानदार स्वर्ण शृंगार किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मी ग्रुप के द्वारा पुरी मंदिर की परंपरा के अनुसार आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य रूप के दर्शन किए, और अंत में प्रसाद वितरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Ghatsila News: मऊभंडार श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का भव्य स्वर्ण शृंगार

Ghatsila News: घाटशिला। संवाददाता मऊभंडार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार की शाम महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का भव्य स्वर्ण शृंगार किया गया। यह आयोजन ओडिशा के पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर की परंपरा के अनुरूप लक्ष्मी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत शनिवार शाम गांधी स्पोर्टिंग क्लब से लक्ष्मी ग्रुप के सदस्य कीर्तन-भजन के साथ महाप्रभु के स्वर्ण आभूषण लेकर शोभायात्रा के रूप में श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का सोने के आभूषणों से भव्य शृंगार किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार रथयात्रा के बाद आयोजित होने वाला सुना वेश (स्वर्ण शृंगार) भगवान के ऐश्वर्य, वैभव और दिव्य स्वरूप का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन भगवान स्वर्णाभूषणों से अलंकृत होकर भक्तों को दुर्लभ दर्शन देते हैं। इस दिव्य रूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करते हैं। स्वर्ण शृंगार के उपरांत मंदिर परिसर में महाआरती शंख, घंटा और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। महाप्रभु को महाभोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायकों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGhatsila News: मऊभंडार श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का भव्य स्वर्ण शृंगार