Ghatsila News: मानुषमुड़िया में 108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Ghatsila News: बहरागोड़ा के विभिन्न गांवों में गणेश पूजा कमेटी द्वारा भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 108 महिलाएं शामिल हुईं, जो मानुषमुड़िया देवनदी से पंडाल तक गईं। पूजा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में गणेश पूजा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को धूमधाम से गणेश पूजा मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न गांव के गणेश पूजा कमेटियों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं, मानुषमुड़िया देवनदी से कलश यात्रा के साथ पुजारी प्रणव पंडा द्वारा पंडाल तक कलश लाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकेली कलश यात्रा में 108 महिलाएं शामिल थीं। गांव का परिभ्रमण करते हुए कलश यात्रा पूजा पंडाल तक पहुंची। इसके बाद कलश की स्थापना की गई। इस दौरान पूजा करने के लिए पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गये।
साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। पूजा को सफल बनाने के लिए राजीब भोल,लालटू घाटवारी,नारायण जाना,रिंकू बेरा,पल्लब दे,सुदंशु कुंडू,संजीब सिंह,अमर सिंह, सुब्रतो मंडल,दीपक राणा,माना भोल, सपन दे,गौरंग जाना, तारक घटवारी,राकेश भोल आदि ने अहम भूमिका निभाई।


