Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGrand Finale of Football Tournament Celebrates Vishwakarma Puja in Chakulia
चाकुलिया: कानीमहुली में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन: विधायक समीर मोहंती ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

चाकुलिया: कानीमहुली में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन: विधायक समीर मोहंती ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

संक्षेप:

चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। विधायक समीर मोहंती ने विजेता सेरमा फुटबॉल क्लब को 23000 रुपए और उपविजेता दारूसाईं...

Thu, 18 Sep 2025 03:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत अंतर्गत कानीमहुली गांव में सागून तारास क्लब नतूनडीह द्वारा विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने फाइनल मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। रोमांचक मुकाबले के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पश्चिम बंगाल के सेरमा फुटबॉल क्लब को 23000 रुपए और ट्रॉफी तथा द्वितीयक्ष स्थान प्राप्त करने वाली दारूसाईं फुटबॉल क्लब को 17000 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, साहेबराम मांडी, गोपन पड़ीहारी, निर्मल महतो, राहुल महतो, सुकेन्दु किस्कू, बायाल किस्कू, सुकुमार हेंब्रम समेत कमेटी के अनंत हेंब्रम, गाजू सोरेन समेत अन्य उपस्थित रहे। विधायक समीर मोहंती ने क्लब के इस सफल आयोजन की सराहना की और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।