Ghatsila News: कोकपाड़ा हाईस्कूल परिसर में पिछले 41 वर्षों से की जा रही मां दुर्गा की पूजा
Ghatsila News: परिसर में पिछले 41 वर्षों से की जा रही मां दुर्गा की पूजा 0 बंगाल के कारिगर कर रहे भव्य पूजा पंडाल का निमार्ण 0 भक्तों के हर सुख सुविधा का पंडाल में

Ghatsila News: धालभूमगढ़, संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा-लक्ष्मी पूजा कमेटी कोकपाड़ा हाईस्कूल द्वारा पिछले 41 वर्ष से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। इस वर्ष की पूजा को भव्य एवं आकर्षक तथा यादगार बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के बेलदा से पंडाल विशेषज्ञ कारीगर तथा मूर्तिकार एवं विद्युत सज्जा करने वाले कारीगरों को बुलाया गया है। पूजास्थल पर पंडाल का निर्माण जारी है। पश्चिम बंगाल के बेलदा के पंडाल कारीगर निरंजन गुच्छेत ने कहा षष्ठी के पूर्व पंडाल का निर्माण संपन्न कर लिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सतदल गिरि ने कहा पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए विद्युत की भव्य सजावट की जाएगी।
दर्शनार्थियो को मां का दर्शन करने में आने और जाने के लिए कठिनाई न हो, इसके लिए रास्ते पर भी प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। पंडाल में मां दुर्गा, गणेश, कार्तिक एवं लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। विद्युत सजावट कर्मी पश्चिम बंगाल के बेलदा से ही आ रहे हैं। सचिव प्रदीप गिरि ने बताया 41 वर्षों की लंबी सफर को यादगार बनाने के लिए इस बार पंडाल निर्माण एवं विद्युत की सजावट पर लगभग ढाई लाख रुपए की लागत आ रही है। इसे जन सहयोग एवं सदस्यों के सहयोग से पूरा करते हुए पूजा को संपन्न कराया जाएगा।शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न करने के लिए संचालन समिति बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष सतदल गिरि एवं उपाध्यक्ष सफल अधिकारी तथा पंकज रावत का चयन किया गया। सेक्रेटरी के रूप में प्रदीप गिरि तथा उप सेक्रेटरी के रूप में राजीव चौधरी एवं अभिजीत खंडवात को चुना गया और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जीडी जेना को दी गई। पूजा को संपन्न करने के लिए 50 सदस्यों की कार्य समिति बनाई गई है। पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी और पूजा के दरमियान प्रसाद के साथ-साथ महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

