
साहित्य संस्कृति संघ ने नेताजी सुभाष पार्क में मनाया सामूहिक दीपोत्सव
संक्षेप: मुसाबनी में नेताजी सुभाष पार्क में साहित्य संस्कृति संघ द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। डीएसपी संदीप भगत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संघ के सदस्यों ने सैकड़ों दीप जलाए और...
मुसाबनी। मुसाबनी नंबर तीन स्थित नेताजी सुभाष पार्क में पहली बार साहित्य संस्कृति संघ द्वारा सामूहिक रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नेताजी सुभाष पार्क को विद्युत झालरों से सजाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा भगत उपस्थित होकर सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संघ के सभी सदस्यों ने सैकड़ो दीप जलाकर दीपोत्सव का पर्व हर्सोल्लास से मनाया। इस मौके पर नेताजी सुभाष पार्क की सुंदरीकरण एवं विकास को लेकर चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि डीएसपी संदीप भगत ने सामूहिक दीपोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य संस्कृति संघ का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने नेताजी सुभाष पार्क को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ की ओर से लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। पटाखे छोड़कर लोगों ने दीपावली की खुशियां मनाई व एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समाजसेवी गणेश मुर्मू ने अपने मधुर संगीत से लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ,उनकी धर्मपत्नी सीमा भगत ,साहित्य संस्कृति संघ के अध्यक्ष डॉ मुरारी मोहन पात्र, सचिव वीरेंद्र नाथ घोष, सुमित पात्रा, रविंद्र नाथ घोष, संगीता मंडल, सनातन दास ,कल्पना बोस, शुभ्रा घोष, दिलीप कुमार घोष, आशा दास, वीणा पानी खान, अजय कुमार पांडा ,गोपाल लाल,होपन माई महाली ,पुतुल कुंडू, झरना पाल, प्रतिभा साव, टुंपा मंडल ,संतोना पात्रा, मोहनदास पात्रा, संतोषी भट्टाचार्य, गणेश मुर्मू विमल सेनापति, ईशानी घोष आदि मौजूद थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




