
बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में चंडी महायज्ञ संपन्न
बहरागोड़ा प्रखंड के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस सिद्ध पीठ की मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से मन्नत मांगने वालों की मनोकामना पूरी होती है। इस वर्ष यज्ञ में अमेरिका से भी यजमान शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ।
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जबकि लगभग 100 वर्ष पुराने इस सिद्ध पीठ की मान्यता है कि यहां जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। वहीं इस वर्ष के यज्ञ की विशेष बात यह रही कि इसमें न केवल स्थानीय बल्कि अमेरिका से भी यजमानों ने सहभागिता की। यज्ञ का संचालन श्री जगन्नाथ धाम (पुरी) और काशी से पधारे प्रकांड विद्वानों द्वारा किया गया। मुख्य आचार्य के रूप में रघुनाथ पाठक, प्रहलाद पांडा, प्रसाद पांडा एवं आशीष होता ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कांठुलिया ग्राम भक्ति के रस में सराबोर रहा और अंत में भंडारे के साथ यज्ञ का समापन हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




