Ghatsila News: खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को खंडामौदा गांव के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के रूप में सजकर कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गिरी ने इसे पवित्र धार्मिक उत्सव बताया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए।

खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव
खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

Ghatsila News: बहरागोड़ा।खंडामौदा गांव में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहन भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों में सजकर पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक मनोज कुमार गिरी तथा आमंत्रित अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव शशांक शेखर पाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गिरी ने कहा कि जन्माष्टमी एक पवित्र धार्मिक उत्सव है, जिसे सभी संप्रदाय के लोग श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं आमंत्रित अतिथि शशांक शेखर पाल ने कहा कि धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। उनके जीवन और उपदेश आज भी समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

प्रतियोगिता और पुरस्कार

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य बिजन कुमार धाड़ा ने किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर खकन मुंडा, सागरी बेसरा, सागरिका बेहरा, धरम मुंडा, सुमन मंडल, झुनु धड़ा, सविता घोष, मौसमी माइती, नंदिनी मुंडा एवं रीना मुंडा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रश्नोत्तरी

✦श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव कहाँ मनाया गया?−
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव खंडामौदा गांव के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव