दाड़िसाई नवकुंज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का महास्नान संपन्न

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

गालूडीह के नवकुंज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का महास्नान पूजन धूमधाम से किया गया। महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर भगवान का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने महास्नान का जल ग्रहण कर खिचड़ी और खीर का महाप्रसाद प्राप्त किया।

दाड़िसाई नवकुंज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का महास्नान संपन्न

गालूडीह। दाड़िसाई स्थित नवकुंज मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का महास्नान पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से कलश यात्रा निकालकर भगवान का जलाभिषेक कराया।सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं। वहां पुजारी संजय मुखर्जी के द्बारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर पुजारियों ने विधि-विधान से 108 कलश जल, दूध, दही, घी, शहद और सुगंधित द्रव्यों से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का महास्नान कराया महास्नान के बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया।

दर्शन के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पुजारी ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा को होने वाले महास्नान के बाद भगवान बीमार पड़ जाते हैं और 15 दिन के लिए अनासर गृह में चले जाते हैं। इसके बाद रथ यात्रा के दिन भक्तों को दर्शन देते हैं। महास्नान का जल और प्रसाद ग्रहण करने से रोग-दोष दूर होते हैं।महास्नान के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी और खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila Newsदाड़िसाई नवकुंज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का महास्नान संपन्न