चाकुलिया: दधि महोत्सव के साथ हुआ 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल कॉलोनी में महिला दल द्वारा धूमधाम से 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। दधि महोत्सव के साथ समापन हुआ। विभिन्न दलों ने कीर्तन प्रस्तुत किया और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिला दल ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें प्रसाद का वितरण भी किया गया।

चाकुलिया: दधि महोत्सव के साथ हुआ 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का समापन

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल कॉलोनी में महिला दल के तत्वावधान में धूमधाम से 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन आयोजित हुआ। सोमवार को दधि महोत्सव के साथ ही हरि नाम संकीर्तन का समापन हुआ। कई दलों ने कीर्तन किया। विगत रात बहरागोड़ा के महिला दल द्वारा भव्य अंदाज में संकीर्तन किया गया। कीर्तन सुनने के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दधि महोत्सव में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दधि हंडी को कीर्तन दलों के साथ कॉलोनी का परिभ्रमण कराया गया। इस 24 प्रहर कीर्तन के सफल आयोजन में महिला दल की झरना दास, अर्चना दास, संगीता दास, दला दास, गौतमी देवनाथ, गौरी नाथ, कविता दास समेत अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।