ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलात्रिपक्षीय वार्ता कर आंदोलनकारियों को चिह्नित करे सरकार : मुर्मू

त्रिपक्षीय वार्ता कर आंदोलनकारियों को चिह्नित करे सरकार : मुर्मू

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक रविवार को वन विश्रामागार में सालखान हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोर्चा के कोल्हान मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र मुर्मू भी उपस्थित थे। बैठक में आंदोलनकारियों की...

त्रिपक्षीय वार्ता कर आंदोलनकारियों को चिह्नित करे सरकार : मुर्मू
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 03 Sep 2018 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक रविवार को वन विश्रामागार में सालखान हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोर्चा के कोल्हान मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र मुर्मू भी उपस्थित थे। बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई तथा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सुरेश चंद्र मुर्मू ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के मान सम्मान एवं पेंशन के प्रति अनदेखी कर रही है। अगर सरकार के रवैये में सुधार नहीं हुआ तो आगामी विधान सभा चुनावों में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला की सभी विधानसभाओं में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। कहा कि दुख की बात है कि अभी तक आंदोलनकारियों के चिह्नित करने का काम ही पूरा नहीं हो पाया है तथा जिन्हें चिह्नित किया गया है उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है। धालभूमगढ़ में 33 आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया था जिनमें से मात्र 13 लोगों को ही पेंशन मिल रही है। इसके अलावा आंदोलनकारियों को राज्यपाल या मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र के साथ ताम्र पत्र मिले। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के पेंशन में असमानता को दूर कर समान पेंशन लागू करे। बैठक में दुखीराम मार्डी, चांदराय सोरेन, भीम मुर्मू, हरे नारायण मुर्मू, विश्वजीत मंडल, दुला हांसदा, सुगदा सोरेन, सुकलाल सोरेन, ठाकरा सोरेन, नन्दू बेलदार, फातू सोरेन, विनोद सोरेन, मंडल मार्डी आदि उपस्थित थे। बैठक में मोर्चा की प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष सालखान हांसदा, सचिव दुखीराम मार्डी, उपाध्यक्ष भीम मुर्मू, सह सचिव गुणाधर मंडल, कोषाध्यक्ष फुदान बास्के एवं सह कोषाध्यक्ष नन्दू बेलदार चुने गए। इसके अलावा दस कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें