विधायक ने पोटका में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का आवाज विधानसभा सत्र में उठाया 

Mar 09, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

पोटका विधानसभा क्षेत्र में 2025-26 में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित 684 परिवारों में से 335 को मुआवजा दिया गया है। विधायक संजीव सरदार ने सभी प्रभावित परिवारों को जल्द राहत देने की मांग की। सरकार ने कहा कि जिन परिवारों को मुआवजा नहीं मिला, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।

विधायक ने पोटका में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का आवाज विधानसभा सत्र में उठाया 

पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के दौरान हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। पोटका के विधायक संजीव सरदार के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 335 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सदन में उनका प्रश्न पटल पर रखा। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जवाब देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया गया है।

684 प्रभावित परिवारों का मामला उठायाविधायक संजीव सरदार ने अपने सवाल के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था कि पोटका क्षेत्र में कुल 684 परिवारों ने अतिवृष्टि के कारण घर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कर आवेदन दिया था, लेकिन सभी को अब तक मुआवजा स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सभी पात्र परिवारों को जल्द राहत दी जाए।सरकार ने कहा प्रभावितों की सूची दें, भुगतान किया जाएगासरकार ने जवाब में कहा कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। विभाग इस मामले में गंभीर है और आपदा राहत कोष में पर्याप्त राशि उपलब्ध है। पात्र परिवारों को नियमानुसार जल्द भुगतान किया जाएगा। पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा क्षेत्र के पीड़ित परिवारों की आवाज विधानसभा में उठाए जाने से प्रभावित लोगों को उम्मीद जगी है कि शेष परिवारों को भी जल्द मुआवजा मिल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।