तुड़ी मौजा में 1.06 एकड़ सरकारी जमीन से सीओ ने हटवाया अतिक्रमण

Apr 08, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

पोटका सीओ निकीता बाला के निर्देश पर तेंतला पंचायत के तुड़ी मौजा में 1.06 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में दंडाधिकारी हेमंत कुमार और शांतिराम षाड़ंगी ने पुलिस बल के साथ मिलकर काम किया। अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गई थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने पर सरकारी स्तर पर कार्रवाई की गई।

तुड़ी मौजा में 1.06 एकड़ सरकारी जमीन से सीओ ने हटवाया अतिक्रमण

पोटका, संवाददाता। पोटका सीओ निकीता बाला के निर्देश पर मंगलवार को तेंतला पंचायत के तुड़ी मौजा में 1.06 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके लिए सीओ ने मंगलवार को दंडाधिकारी के रूप अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार व राजस्व उप निरीक्षक शांतिराम षाड़ंगी को तैनात किया था। दोनों दंडाधिकारी पोकलेन व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करायी। इस दौरान तुड़ी में मनोज कुमार सिंह, रंजीत मिश्रा व जमशेदपुर रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण किया गया था। इसका खुलासा सूचना अधिकार की रिपोर्ट से हुआ। अतिक्रमण हटाने के पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गयी थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सरकारी स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया।

इस संबंध में सीओ निकीता बाला ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इसमें रंजीत मिश्रा की 0.80 एकड़ जमीन, जमशेदपुर रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड की 0.25 एकड़ जमीन व मनोज सिंह की 0.1 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।