
घाटशिला प्रखंड को प्लास्टिक मुक्त करने को बीडीओ-सीओ अभियान चलायें : विधायक
घाटशिला प्रखंड कार्यालय में सुशासन सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने उद्घाटन किया। कई महिला समूहों को सिलाई मशीनें, जरूरतमंदों को पेंशन स्वीकृति पत्र और कंबल का वितरण किया गया। विधायक ने प्लास्टिक मुक्त घाटशिला और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की बात की।
घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड कार्यालय की धरमबहाल पंचायत एवं कालचित्ति पंचायत में मंगलवार को सुशासन सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया। इस मौके पर कई महिला समूहों को टेलरिंग को सिलाई मशीन, जरूरतमंदों को पेंशन स्वीकृति पत्र व दर्जनों लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि घाटशिला प्रखंड को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर बीडीओ एवं सीओ अभियान चलायें और साल पत्ता को बढ़ावा देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ें। विधायक ने यह भी कहा कि हमारे जंगलों में कुरकुट, महुआ के फूल, मधुमक्खी पालन को भी रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है।
विधायक ने कहा कि आम जनता के हित में सरकार उनके अधिकारों को उनके घर तक जाकर पहुंचा रही है, सभी लाभुकों को चाहिए कि सरकारी योजना का लाभ हर हाल में लें। हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमारे राज्य में प्राकृतिक संसाधन भरे पड़े हैं। इसे महिला-पुरुष रोजगार के बेहतर संसाधन बना सकते हैं। विधायक के हाथों गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई वहीं, समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ युनिका शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ज्यादा स ज्यादा लोग इसका लाभ ले सके। समारोह को सीओ निशात अबंर, झामुमो नेता जगदीश भकत समेत कई लोगों ने संबोधित किया गया। इस दौरान विधायक के हाथों गर्भवती माताओं की गोद भराई, सिलाई मशीन का वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




