विभाग की ओर से किसानों को दिया गया बकरी-बकरा

Apr 04, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 के तहत 10 किसानों को 80 बकरी और 20 बकरा वितरित किए गए। प्रत्येक किसान को 8 बकरी और 2 बकरा मुफ्त दिए गए। इस योजना का उद्देश्य किसानों को रोजगार और आय में वृद्धि करना है। पशुपालन पदाधिकारी ने देखभाल के दिशा-निर्देश भी दिए।

विभाग की ओर से किसानों को दिया गया बकरी-बकरा

घाटशिला। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025-26 के तहत शुक्रवार को प्रेमनगर पशुपालन कार्यालय में 10 किसानों को 80 बकरी और 20 बकरा का वितरण किया गया। प्रत्येक किसानों को 8-8 बकरी और दो-दो बकरे नि:शुल्क दिए गए। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सिंकेशी यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को रोजगार को लेकर बकरी-बकरा दिए जा रहे हैं। घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 10 किसानों को बकरा-बकरी का वितरण किया गया। देखभाल को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को समृद्ध बनाने को लेकर समय-समय पर पशुधान वितरण किए जाते हैं। कहा कि इसके पालन से किसानों की आमदनी बेहतर हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।