Ghatsila News: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन
Ghatsila News: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में बुधवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ना, पुरानी यादें साझा करना और वर्तमान छात्रों के साथ अनुभव व उपलब्धियां बांटना था। पंजीकरण और तिलक के बाद विद्यालय के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर मेंबुधवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालय से पुनः जोड़ना, पुरानी यादों को ताजा करना तथा वर्तमान विद्यार्थियों के साथ उनके अनुभवों और उपलब्धियों को साझा करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे पंजीकरण एवं तिलक लगाकर हुई। इसके पश्चात विद्यालय के संयुक्त सचिव शिव कुमार देवड़ा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्मल झुनझुनवाला, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्य डॉ. श्रीनिबास मिश्रा, उप- प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा, शैक्षणिक प्रभारी संध्या मिश्रा, उप शैक्षणिक प्रभारी राजश्री राय ,शैक्षणिक काउंसलर एस. आर. दत्ता, सह शैक्षिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक एवं प्राइमरी विंग प्रभारी सुजाता वर्मा के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

