
बेलाजुड़ी इलेवन ने दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
घाटशिला में चल रहे एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बेलाजुड़ी इलेवन ने श्रवण इलेवन बनकाटी और चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चैंप्स इलेवन ने पहले मैच में 118 रन बनाए, जबकि बेलाजुड़ी इलेवन ने 70 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
घाटशिला, संवाददाता। मऊभंडार फुटबॉल ग्राउंड में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन कि स्मृति में चल रहे घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बेलाजुड़ी इलेवन बेलाजुड़ी कि टीम ने श्रवण इलेवन बनकाटी और चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा को अलग-अलग मैच में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए पहले मैच में चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जिसमें उनकी ओर से बल्लेबाज गौतम मुंडा ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 70 रन और हिमानीश ने 22 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए निक्कू ने एक विकेट हासिल किया।
जवाब में नमन इलेवन टुमांगडुंगरी निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 105 रन ही बना सकीं। जिसमे उनकी और से बल्लेबाज दिनेश ने 43 और निक्कू ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम दाहिगोड़ा के लिए गेंदबाजी करते हुए अनिमेष जयसवाल ने एक विकेट लिया। गौतम मुंडा को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रवण इलेवन बनकाटी ने आठ ओवर में 5 विकेट खोकर 70 रन बनाए। उनकी ओर से बल्लेबाज जीतेन ने 32 और राजन ने 11 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए भरत और माणिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाबी पारी खेलते हुए बेलाजुड़ी इलेवन बेलाजुड़ी कि टीम ने 7.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को हासिल कर लिया। उनकी ओर से बल्लेबाज आनंदो ने 39 रन और बनमाली ने 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाया। विपक्षी टीम के लिए गेंदबाज जीतेन और मटरू ने एक-एक विकेट लिया। आनंदो को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया। तीसरा मुकाबला सुबह के दो मैच जीतने वाली चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा और बेलाजुड़ी इलेवन बेलाजुड़ी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दाहिगोड़ा कि चैंप्स इलेवन ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 69 रन बनाए। घनश्याम ने 27 और करण ने 14 रन बनाए। विपक्षी टीम के सुमन ने 4 विकेट लिए। जवाब में बेलाजुड़ी इलेवन बेलाजुड़ी ने 7.3 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को हासिल कर लिया। बल्लेबाज सुमन ने 20 रन और दीपांतो ने 11 रन बनाकर इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। सुमन को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




