घाटशिला में फ्लावर शो का आगाज 16 से
घाटशिला फ्लावर शो का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक मऊभंडार के स्पोर्ट्स क्लब मैदान में होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ाना है। उद्घाटन 16 जनवरी को होगा, उसके बाद डॉग शो, वेल बेबी कंपटीशन और किड्स फैशन शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला फ्लावर शो एवं झारखंड उदय कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 जनवरी 2026 को आठवें घाटशिला फ्लावर शो का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मऊभंडार में होगा। इस संबंध में शनिवार को मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में घाटशिला फ्लावर शो कमेटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला झारखंड उदय के प्रबंध निदेशक रवि प्रकाश सिंह, किडजी एलिमेंट्री स्कूल घाटशिला की संस्थापिका रश्मि सिंह, शिक्षक उत्तम दास, सौरभ ठाकुर और आर्किटेक्चर विनीत झुनझुनवाला ने दी। इस संबंध में फ्लावर शो कमेटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि एक छोटी सी शुरुआत फ्लावर शो के माध्यम से हुई थी जो आज एक वृहद रूप ले चुका है ,उन्होंने कहा कि फ्लावर शो के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य प्रकृति से प्रेम को बढ़ाना है और उसके साथ जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि फ्लावर शो के आयोजन से पहले शहर में एकाद नर्सरी हुआ करती थी ,जो आज आधा दर्जन से ज्यादा बढ़कर हो गई है। जो हमारी प्रमाणिकता की पुष्टि करता है। उन्होंने सभी घाटशिला अनुमंडल जिला व प्रदेशवासियों से इस तीन दिवसीय आयोजन में शिरकत करने का आग्रह किया है। रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन 16 जनवरी को शाम 4 बजे फ्लावर शो का फीता काटकर उद्घाटन होगा। उसके बाद 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे से डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। समापन के दिन 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए वेल बेबी कंपटीशन, दोपहर 11 बजे से लाइव सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता और शाम 4 बजे से किड्स फैशन शो का आयोजन किया गया है शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




