
सड़क किनारे अतिक्रमण से रोज लगता है जाम, रेंगते हैं वाहन
घाटशिला में सड़कें खराब होने और दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गोपालपुर फाटक से बैंक ऑफ इंडिया तक वाहन रेंगते हैं। प्रशासन ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है। सीओ...
घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला मुख्य शहर के सड़क एक तो खराब होने के कारण पहले ही खास्ता हाल में है, दूसरी ओर शहर के सड़क के दोनों ओर लोगों द्वारा दुकान एवं स्टॉल लगाकर अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण हर रोज अब जाम की स्थिति उत्पन हो रही है। दिन में गोपालपुर फाटक से लेकर बैंक ऑफ इंडिया तक जाम के कारण रेंगते नजर आते हैं वाहन। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वावजूद इसके प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर किसी तरह का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अब विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली और महाछठ पर्व होने वाली है।

ऐसे में बाजारों में खरीदारों को लेकर भी अधिक बढ़ेगी, जिसमें अतिक्रमण से स्थिति और बद से बदत्तर हो जायेगी। हालांकि छह माह पूर्व घाटशिला के सीओ निशात अंबर द्वारा अतिक्रमण को लेकर कुछ दिनों तक अभियान चलाया गया था जिसमें तीन-चार दिनों तक दुकान बाजार में नहीं लगे थे, लेकिन धीरे-धीरे दुकान लगने लगी और स्थिति यह हो गयी थी कि पहले सड़क किनारे गिने-चुने दुकान ही थे, लेकिन गोपालपुर फाटक से लेकर बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क के किनारे गोलगप्पा, सिंघाड़ा, चाउमीन, पान दुकान, कपड़ा दुकान, सब्जी दुकान, फल दुकान समेत सैकड़ों दुकान अतिक्रमण कर लगाये जा रहे हैं, इतना ही नहीं शहर के जितने भी प्रमुख बैंक, एलआईसी, सहारा ऑफिस समेत अन्य सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय हैं, किसी के पास वाहन लगाने को लेकर पार्किंग नहीं है, जिसके कारण सभी लोग सड़क के किनारे ही अपना वाहन खड़े करते हैं। इसके कारण लगातार जाम की स्थिति उत्पन हो रही है। इस संबंध में घाटशिला सीओ निशात अंबर ने कहा कि घाटशिला मुख्य शहर को हर हाल में पूजा से पहले अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। एक-दो दिनों के अंदर अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर दुकान तत्काल हटाने को कहा जायेगा। उसपर भी नहीं मानें तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि चाकुलिया और बहरागोड़ा में प्रशासन द्वारा जोरदार तरीके से अतिक्रमण अभियान चलाया गया है जिसके कारण ये दोनों स्थान अतिक्रमण मुक्त हो गये हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


