घाटशिला महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षण हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
घाटशिला महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ ने डॉ मो0 सज्जाद को डॉक्टरेट की डिग्री के लिए और प्रो इंदल पासवान को फैमिली डबल्स खिताब जीतने पर सम्मानित करने का निर्णय...
घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय शिक्षक संघ की एक बैठक महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में संघ के अध्यक्ष डॉ दिलचंद राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षक और शिक्षण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के लिए रखे गए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ के सदस्य रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मो0 सज्जाद को डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने पर उन्हें संघ आगामी 12 सितंबर को सम्मानित करेगा। उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रो इंदल पासवान को भी संघ सम्मानित करेगा। उन्हें योनेक्स सनराइज का पूर्वी सिंहभूम जिला का फैमिली डबल्स का खिताब जीतने पर सम्मानितकिया जायेगा।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षक पठन पाठन के साथ अपने अपने विभाग में विभागीय और राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करेगा, इसके लिए प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार को भेजा जाएगा। सभी शिक्षक अपने अपने स्तर से ये प्रयास करेगा कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी क्लास में उपस्थित हो। स्वागत वक्तव्य संघ के सचिव प्रो राम विनय कुमार श्याम ने दिया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रो सोमा सिंह ने किया। मौके पर डॉ एस पी सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, प्रो इंदल पासवान, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डॉ मो0 सज्जाद, डॉ कुमार विशाल, डॉ संजेश तिवारी, प्रो पूंजीशा बेदिया उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




