जैक सचिव से मिले घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य
Feb 14, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव जयंत कुमार मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कॉलेज के इंटरमीडिएट समस्याओं को बताया। प्राचार्य ने वार्षिक बजट के शीघ्र अनुमोदन का आग्रह किया, जिस पर सचिव ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची के सचिव जयंत कुमार मिश्र से मिले। अपने इस मुलाकात में प्राचार्य ने सर्वप्रथम उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात उन्होंने उनके समक्ष कालेज में संचालित इंटरमीडिएट समस्याओं को बताया। प्राचार्य ने अपने इस भेंट में जैक सचिव जयंत मिश्र से घाटशिला कॉलेज के इंटरमीडिएट वार्षिक बजट का शीघ्र अनुमोदन दिलवाने का आग्रह किया। इस पर जैक सचिव ने प्राचार्य डॉ. चौधरी को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस दिशा में साकारात्मक पहल की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




