घाटशिला उपचुनाव : तीसरे दिन तीन प्रत्याशी ने खरीदा नामांकन पर्चा
संक्षेप: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है, जो 21 अक्टूबर तक चलेगी। पहले तीन दिनों में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है, लेकिन अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया...

घाटशिला, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन सोमवार से शुरू हो गया, जो 21 अक्तूबर तक चलेगा। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को कुल तीन प्रत्याशियों ने पत्र खरीदा। इसमें धालभूमगढ़ के भदुआ निवासी पंचानन सोरेन, घाटशिला प्रखंड के दिगड़ी गांव निवासी विकास हेम्ब्रम एवं मुसाबनी के मेढ़िया गांव पार्वती हांसदा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। लेकिन, अभी तक नामांकन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया है। नामांकन के पहले दिन जहां दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा था, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को पावड़ा निवासी मनसा राम हांसदा निर्दलीय के रूप में पर्चा खरीदने वाले मात्र एक प्रत्याशी रहे।
नामांकन के तीसरे दिन कुल तीन प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा। अब तक नामांकन पर्चे खरीदने वालों में मुसाबनी प्रखंड के रामकृष्णा कांति महाली, घाटशिला प्रखंड के बाघुड़िया निवासी परमेश्वर टुडू एवं गालूडीह क्षेत्र के उल्दा गांव निवासी नारायण सिंह, सोमेश चन्द्र सोरेन एवं मनसा राम हांसदा, धालभूमगढ़ के भदुआ निवासी पंचानन सोरेन, घाटशिला प्रखंड के दिगड़ी गांव निवासी विकास हेम्ब्रम एवं मुसाबनी के मेढ़िया गांव पार्वती हांसदा शामिल हैं। सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिन के 10 बजे से पर्चा खरीदना शुरू हुआ था। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में आरओ सुनील चंद्र, एआरओ बीडीओ यूनिका शर्मा, निशांत अंबर और मनोहर लिंडा मंगलवार को इंतजार में थे कि तीन बजे तक कोई न कोई प्रत्याशी नामांकन करेंगे। लेकिन तीन बजे तक दूसरे दिन नामांकन करने कोई नहीं पहुंचा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




