Ghatsila News: कुल्हाड़ी से मार कर भाई ने किया दो बहन की हत्या
Ghatsila News: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बाबईदा गांव में दो बहनों लक्ष्मी मारडी और दुलारी सोरेन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी भाई स्वरूप टुडू ने हत्या के बाद थाने में आत्मसमर्पण किया। वह कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था और बहनें उसके इलाज के लिए मायके आई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghatsila News: घाटशिला।धालभूमगढ थाना क्षेत्र के बाबईदा गांव में रविवार की देर रात एक भाई द्वारा दो बहन के सोए अवस्था में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्या की सूचना मिलने पर धालभूमगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।दूसरी ओर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद भाई स्वरूप टुडू स्वयं को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।इस घटना में लक्ष्मी मारडी 50 साल और दुलारी सोरेन 55 साल की हत्या होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार बा बईदा गांव निवासी स्वरूप टुडू पिछले कई साल से मानसिक रूप से बीमार था।उसकी
बहन लक्ष्मी माडी का विवाह बासाझोड़ एवं दूसरी बहन दुलारी सोरेन का विवाह चरईगोरा गांव में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से दोनों बहन भाई के इलाज के लिए माइके बाबईदा आकर रह रही थी। आरोपी भाई के अनुसार सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे सुबह उसका दिमाग काम नहीं किया और घर में रखे कुल्हाड़ी से दोनों बहन की हत्या कर दी। दूसरी और बताया जाता है की हत्या के पूर्व भाई ने किसी के कहने पर घर में पूजा अर्चना की, जिसका चिन्ह मौके वारदात पर भी मौजूद है और डायन के संदेह में दोनों बहन की हत्या कर दी।पुलिस अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर पूरे गांव दहशत का माहौल है।


