ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाघाटशिला का पार्टी संगठन जिले में सबसे मजबूत : चंडी

घाटशिला का पार्टी संगठन जिले में सबसे मजबूत : चंडी

भाजपा के नए ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने बहरागोड़ा के चंडीचरण साव के घाटशिला पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के...

घाटशिला का पार्टी संगठन जिले में सबसे मजबूत : चंडी
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 10 Oct 2018 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के नए ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने बहरागोड़ा के चंडीचरण साव के घाटशिला पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल मालाओं से लाद कर जमकर नारा लगाया। दूसरी ओर, मऊभंडार में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया। मौके पर नए जिला चंडीचरण साव ने कहा कि पार्टी संगठन के वरीय नेताओं ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा के संबंध में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में काफी बेहतर काम किया है। उन्होंने घाटशिला में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी के संबंध में कहा कि घाटशिला में पार्टी संगठन अभी भी पूरे जिले में सबसे मजबूत है। चाहे वह जमशेदपुर हो या फिर बहरागोड़ा। क्योंकि यहां के कार्यकर्ता कर्मठ होने के साथ-साथ जुझारु भी हैं। यहां कोई गुटबाजी नहीं है। कुछ बातों को लेकर जो मनमुटाव होगा, उसे बैठकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर कैलाश प्रसाद मेहता, संजय तिवारी, विजय पांडेय,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पोल्टू सरदार,राजेश बंसल, सत्यनारायण पुष्टी, सुबोध सिंह,दिपेश शर्मा, राहुल पांडेय, विपिन सिंह, रामु शुक्ला, जगन्नाथ कालिंदी, राजु शर्मा समेत कई भाजयुमो नेता उपिस्थत थे। मऊभंडार में कृष्णा शर्मा के आलावे अशोक अग्रवाल ,सूरेश रवानी ,संजय मिश्रा, दीपक दण्डपाट, दिनेश जयसवाल, परमजीत सिंह, मंजित सिंह, रामविलास सिह, अनूप शर्मा, श्याम रवानी देशवंधु गुप्ता ,तमाल महतो ,बंटी शर्मा व राजा शर्मा समेत कई मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें