बांकी : तीन माह से हैंडओवर नहीं हुआ कचरा निस्तारण प्लांट, रोष

Apr 22, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला प्रखंड के बांकी पंचायत में 2 लाख 14 हजार रुपये की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण हुआ है, लेकिन इसे अभी तक मुखिया को हैंडओवर नहीं किया गया है। इस कारण प्लांट का उपयोग नहीं हो पा रहा है और ग्रामीणों में रोष है। पंचायत ने विभाग को पत्र भेजा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बांकी : तीन माह से हैंडओवर नहीं हुआ कचरा निस्तारण प्लांट, रोष

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत के लुपुंगडीह गांव के समीप फुटबॉल मैदान के पास लगभग 2 लाख 14 हजार रुपये की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण किया गया है। तीन माह पहले बने इस प्लांट को अब तक मुखिया को हैंडओवर नहीं किया गया है। इससे इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। इस संबंध में मुखिया ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्राचार किया गया है। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। मालूम हो कि इस प्लांट का मुख्य उद्देश्य गांवों से घर-घर कचरा इकट्ठा कर ट्रॉली के माध्यम से यहां जमा करना है।

साथ ही, जिन गांवों में ये प्लांट बनाए गए हैं, उन्हें प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। लेकिन पंचायत फंड से अब तक किसी प्रकार की कोई ट्रॉली नहीं खरीदी गई है, जिसके कारण यह प्लांट पूरी तरह साफ-सुथरा और अनुपयोगी पड़ा हुआ है।जल्द ही ग्राम सभा बुलाई जाएगी : मुखियाइस संबंध में पंचायत के मुखिया फागु सोरेन ने बताया कि लुपुंगडीह गांव के समीप फुटबॉल मैदान के पास लगभग 2 लाख 14 हजार रुपये की लागत से बने कचरा निस्तारण प्लांट की जानकारी उन्हें है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक इसे पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसी कारण ट्रॉली की खरीद नहीं हो सकी है। इस मुद्दे को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्र भी भेजा गया है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गई है। किसी भी हाल में इस प्लांट को अनुपयोगी नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ग्राम सभा बुलाई जाएगी, क्योंकि किसी भी विकास योजना में जनता का पैसा लगता है और उसे इस तरह बर्बाद नहीं होने दिया जा सकता।कोटबांकी पंचायत में बना कचरा निष्तारण प्लांट ग्राम स्वच्छता समिति से बना है, ग्रामीणों को जानकारी नहीं होने के कारण हैंडओवर नहीं होने की बात कह रहे हैं। संचालन भी समिति को ही करना है, कुछ दिनों के अंदर मैं स्वयं जाकर ग्रामीणों को जानकारी से अवगत कराकर प्लांट का चालू करवा दूंगा।-कैलाश राम, कनीय अभियंता, पेयजल स्वच्छता विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।