Ghatsila News: मऊभंडार स्वर्ण रेखा नदी में मूर्ति विसर्जन का निर्णय
Ghatsila News: मुसाबनी में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने गणेश पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि 16 सितंबर को विसर्जन जुलूस शांतिपूर्वक निकलेगा। थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया।

Ghatsila News: मुसाबनी। थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने गणेश पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को गणेश पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ थाना में बैठक आयोजित किया। बैठक में थाना प्रभारी ने पूजा के आयोजन एवं विसर्जन जुलूस आदि के संबंध में कमेटी के पदाधिकारीयो से जानकारी लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिएम बैठक में फ्रेंड्स क्लब मोहनडेरा के अध्यक्ष सिकंदर मुखी, सचिव प्रदीप लामा ,राकेश जूलियन, धोबनी पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुर्मू तथा पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा।
विसर्जन जुलूस 16 सितंबर को मुसाबनी बस स्टैंड से निकलेगा और मऊभंडार स्वर्ण रेखा नदी में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। शाम 8:00 बजे तक विसर्जन जुलूस संपन्न कराने का आश्वासन कमेटी की ओर से दिया गया। थाना प्रभारी ने मुसाबनी नंबर दो स्थित गणेश मंदिर समेत विभिन्न गणेश पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया, थाना प्रभारी ने गणेश पूजा कमेटियों के साथ बैठक कर एवं गणेश पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सभी से सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए सजग होने की बात कही।


