Ghatsila News: आज अनुमंडल में श्रद्धाभाव से पूजे जायेंगे गणपति, तैयारी पूरी

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: घाटशिला अनुमंडल में गणेश पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सोमवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा का काम चल रहा है। गणेश पूजा में बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Ghatsila News: आज अनुमंडल में श्रद्धाभाव से पूजे जायेंगे गणपति, तैयारी पूरी

Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल में गणेश पूजा की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। सोमवार को विभिन्न पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ गणपति की पूजा शुरू हो जायेगी। इस पूजा को लेकर घाटशिला, गालूडीह, जादूगोड़ा, मुसाबनी, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा समेत अन्य इलाकों में कई स्थानों पर भव्य पंडाल के निर्माण के साथ-साथ आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है। इस बार घाटशिला में एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी लाल डीह, व्हाइट इलेवन मऊभंडार और दाहीगोड़ा गणेश पूजा कमेटी के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। सभी पंडालों और प्रतिमा को कलाकारों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

गणेश पूजा को लेकर रविवार को घाटशिला अनुमंडल के बाजारों में लोगों की भीड़ जमकर उमड़ी, कोई प्रतिमा के खरीददारी में लगा था तो कोई प्रसाद और सजावट की समान खरीदने में व्यस्त दिखे। अब सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी लाल डीह, व्हाइट इलेवन मऊभंडार की ओर से हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। दूसरी ओर, दाहीगोड़ा, मऊभंडार, नुआग्राम, अमाईनगर में गणेश पूजा को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। गणेश पूजा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाये हैं। सोमवार की शाम से जगह-जगह पुलिस बन की तैनाती की जायेगी और संदिग्धों पर नजर रखी जायेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: आज अनुमंडल में श्रद्धाभाव से पूजे जायेंगे गणपति, तैयारी पूरी