Ghatsila News: बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा को ले आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गणेश पूजा समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। उन्होंने गणेश उत्सव को भाईचारे और शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की। पुलिस ने दिशा-निर्देशों का पालन और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने की बात कही, जबकि समितियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि पूजा पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगी।

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक अनिल नायक की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणेश पूजा समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को शासन और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में गणेश पूजा का पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।

