Ghatsila News: एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी दिखायेगी स्वपन नगरी पर बना पंडाल
Ghatsila News: घाटशिला में गणेश पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। एभरग्रीन गणेश पूजा कमेटी द्वारा लाल डीह में मथुरा के तर्ज पर स्वपन नगरी का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस साल पांच दिवसीय उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगारंग प्रदर्शन और महाप्रसाद का आयोजन होगा।

Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला में गणेश पूजा की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। कई स्थानों पर भव्य पंडाल के निर्माण के साथ-साथ आकर्षक विद्युत सज्जा भी किया जा रहा है। वैसे घाटशिला में गणेश पूजा दर्जनो स्थानों पर किया जा रहा है। लेकिन इस वर्ष सबसे आकर्षण का केन्द्र एभरग्रीन गणेश पूजा कमेटि लाल डीह द्वारा बनाये जा रहे मथुरा के तर्ज पर स्वपन नगरी का पंडाल होगा। इस पंडाल का निर्माण लगभग तीन लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। साथ ही साथ आकर्षक तरिके से पंडाल का निमार्ण हो रहा है। इस संबंध में पूजा कमेटि से जुड़े लोगों का कहना है कि लालडीह में पिछले पांच साल से भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से किया जा रहा है।
इस वर्ष भव्य पंडाल के निर्माण के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के मशहुर कलाकार संतोष गिरी एंड टीम के द्वारा सुदंर कांड का पाठ किया जायेगा। 15 सितंबर को महाप्रसाद के साथ भव्य भंडारा का आयोजन होगा। 16 सिंतबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। 17 सिंतबर को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस क्रम में पूजा को भव्य रुप देने के लिए कमेटि के सदस्य जी जान से जुटे हुए हैं। दूसरी ओर दाहीगोड़ा, मउभंडार, नुआग्राम, अमाईनगर में गणेश पूजा को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है।


