Ghatsila News: पोटका में गणेश पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: पोटका ग्राम में श्री श्री सिद्ध विनायक युवा क्लब द्वारा गणेश पूजा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा पंडाल का उद्घाटन पोटका विधानसभा की महिला नेत्री दुखनी सोरेन और समाज सुधारक शंकर मुंडा ने मिलकर किया। उन्होंने भव्य कलश यात्रा में भी भाग लिया।

Ghatsila News: जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका पंचायत के पोटका ग्राम में श्री श्री सिद्ध विनायक युवा क्लब, दुर्गा मंदिर पोटका की ओर से गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पोटका विधानसभा क्षेत्र की महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन एवं युवा समाज सुधारक शंकर मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद दोनों ने भव्य कलश यात्रा में भी हिस्सा लिया।


