गालूडीह : पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं, दर-दर भटक रहे चालक
गैस की किल्लत से लोगों को अभी निजात नहीं मिली थी कि अब डीजल-पेट्रोल भी लोगों को सताने लगा है।

गालूडीह, संवाददाता। गैस की किल्लत से लोगों को अभी निजात नहीं मिली थी कि अब डीजल-पेट्रोल भी लोगों को सताने लगा है। जानकारी के अनुसार, गालूडीह क्षेत्र के पेट्रोल पंप में डिपो से सप्लाई कम होने से पेट्रोल और डीजल को लेकर वाहन चालक भटकते हुए नजर आ रहे हैं। गालूडीह के मां रंकिणी फ्यूल सेंटर के मालिक वारिण मांझी ने बताया कि 3 दिन पहले आर्डर दिया गया है, पर अब तक सप्लाई नहीं की गई है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया है। वहीं, यह हाल बगल के एसएस फ्यूल का है, वहां भी पेट्रोल-डीजल नहीं है। शाम तक आने की बात कही जा रही थी।
जगन्नाथपुर स्थित हाईवे-18 भारत पेट्रोलियम में भी पेट्रोल और डीजल नहीं है। वहां कल या परसों तक आने की बात कही जा रही है। यदि सभी मिलाकर देखा जाए तो सप्लाई कम होने की बात सामने आ रहे हैं।इधर, वाहन चालकों को तेल नहीं मिलने परेशान दिख रहे हैं। लोगों में तेल आने पर स्टोक करने की भी चर्चा भी हो रही है, जिसको लेकर मुसीबत और बढ़ेंगी।पहले डिपो में पैसा जमा होता है, फिर मिलता है तेलसूत्रों की मानें तो पहले डीजल और पेट्रोल के संचालक पंप मालिकों को जितनी तेल की जरूरत होती थी, उतना डिपो से भेज दिया जाता था। वहीं, पंप मालिक तेल बेचने के बाद पैसा भेजते थे, लेकिन पिछले एक माह से पंप मालिकों को पहले पैसा जमा करना होता है और जितना पैसा जमा होता है, उतना ही तेल डिपो से भेजा जा रहा है। इसे लेकर ही तेल की किल्लत हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


