Ghatsila News: जल सहिया के द्वारा गालूडीह में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया
Ghatsila News: गालूडीह पंचायत के गालूडीह बाजार में जलसहियाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। पहले गालूडीह अंडर पास में स्वच्छता शपथ ली गई और फिर महिलाओं ने रैली निकालकर सफाई का संदेश दिया। उन्होंने 'स्वच्छता ही सेवा है' जैसे नारे लगाए और सुभाष चौक के पास साफ सफाई अभियान चलाया।

Ghatsila News: गालूडीह। महुलिया पंचायत के गालुडीह बाजार में जलसहियाओ के द्वारा जन जागरूकता स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे पहले गालूडीह अंडर पास में स्वच्छता शपथ ली गई । इसके गालूडीह अंडरपास से महिलाओं के द्बारा रैली निकाल कर सुभाष चौक तक गई ।इस दौरान महिलाओं ने श्लोगन देते हुए नारा लगाया स्वच्छता ही सेवा है,गंदगी जानलेवा है। स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ।गांधीजी का था सपना, स्वच्छ भारत हो अपना का नारा दिया। इसके बाद महिलाओं के द्बारा गालूडीह सुभाष चौक के पास साफ सफाई अभियान चलाया गया।इस अभियान में महुलिया, उल्दा, हेंदलजुड़ी, बनकाटी, जोड़िसा बाघुड़िया,बड़ा कुर्सी ,काशिदा , मऊभंडार, पावड़ा,झाटिझरना,धरमबाहाल, पंचायत के जलसहिया उपस्थित हुए थे।
इस अवसर पर महुलिया पंचायत सचिव, उपमुखिया कपिल देव शर्मा,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजित गोराई , जलसहिया जिला अध्यक्ष नीतू सिंह सहित मास्टर जलसहिया पुष्पा गोराई, अनिता सीट आदि उपस्थित थे।

