Ghatsila News: सीएचसी पोटका में कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन 

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेरी दोस्ती तुमसे अभियान के तहत नि:शुल्क चर्म रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। जिला कुष्ठ परामर्शी ने कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार और उपचार की जानकारी दी तथा बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इसका इलाज मुफ्त उपलब्ध है। एमपीडब्ल्यू ने सेल्फ केयर और पुनर्निर्माण सर्जरी के बारे में बताया। मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।

Ghatsila News: सीएचसी पोटका में कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन 

Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल के निर्देश पर सोमवार को मेरी दोस्ती तुमसे (एमडीटी) 100 दिवसीय कुष्ठ जागरूकता अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटका में नि:शुल्क चर्म रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया l मौके पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने मेरी इस अभियान कुष्ठ जागरूकता गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में निश्चित सुनापन हो तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है,इस संबंध में शीघ्र चिकित्सक से परामर्श लें। कुष्ठ रोग न अभिशाप है और न पिछले जन्म का पाप। यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।उन्होंने

कुष्ठ रोग का कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण,उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया। एमपीडब्लू उपेन्द्रनाथ मदिना ने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने रिकंस्ट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में भी बताया। कहा कि इस सर्जरी के द्वारा दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है।उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर मरीजों का जांच कर दवा दिया गया। 

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: सीएचसी पोटका में कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन