मानुषमुड़िया में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Apr 05, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
बहरागोड़ा में सिटी नर्सिंग होम द्वारा मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ चंदन सिंह द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं।

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा स्थित सिटी नर्सिंग होम द्वारा रविवार को मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसमें ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ चंदन सिंह (एमबीबीएस, एमएस - जनरल सर्जन) कर रहे हैं। शिविर में डॉ चंदन सिंह स्वयं मरीजों की जांच करेंगे। जांच के दौरान जरूरत वाले मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन कर निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


