Ghatsila News: निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर में 220 ग्रामीणों का इलाज
Ghatsila News: डुमरिया के सुनुडुर गांव में टीएसडीपीएल यूनियन द्वारा निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 220 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। इस शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह भी दी। आयोजन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ghatsila News: डुमरिया। धोलाबेड़ा पंचायत के सुनुडुर गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन में गुरूवार को कलामंदिर के सहयोग से टीएसडीपीएल यूनियन सदस्यों के द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजन कर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच स्वास्थ्य जांचकर दवाई का वितरण किया गया। शिविर में सुनुडूर, काशीबेड़ा एवं चटानीपानी गांव के ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान कुल 220 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर के आयोजन में टीएसडीपीएल की ओर से डॉ. आशीष परीख, के.जी. परीख, तेजा राव, देवाशीष दास, टी. बागे, एस.मोहंती, गौरव बनर्जी सहित अन्य सदस्यों उपस्थित थे।
इस शिविर के आयोजन से ग्रामीणों ने टीएसडीपीएल के अधिकारियों को काफी आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका धोलाबेड़ा पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि गुलिया सोरेन,कलामंदिर के विश्वरूप चटर्जी,आनंद कुजूर,सुमित महतो, परेश महतो,बिमला सोरेन,गालू मुर्मू,महेश्वर मुर्मू सहित सहकर्मी ने शिविर को सफल करने में सहयोग किया।

